श्री राम लला सरकार जन सेवा फाउंडेशन – भक्ति, सेवा और मानवता के लिए समर्पित

भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं मानव उत्थान का महा-संकल्प

श्री राम लला सरकार जन सेवा फाउंडेशन भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण, संस्कृत शिक्षा के प्रसार, गौमाता संरक्षण, निर्धन विद्यार्थियों के उत्थान एवं चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्पित है। हमारा लक्ष्य है — हर मानव को मानव के रूप में देखना, प्रेम की डोरी में बाँधना और सनातन मूल्यों के साथ समाज को सशक्त बनाना।

Hero illustration
Donate Now

हमारे बारे में

धर्म, शिक्षा और मानवता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण

About Us

संस्कृति • शिक्षा • सेवा

गुरुकुल | मेडिकल कॉलेज | गौशाला | मानव उत्थान

श्री राम लला सरकार जन सेवा फाउंडेशन भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं मानव उत्थान के लिए समर्पित एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है। हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि संस्कारित समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है।

संस्था का महा-संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी संस्कृति, अपनी जड़ों और सनातन मूल्यों को जाने, समझे और उन्हें जीवन में धारण करे। इसी उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से युक्त गुरुकुलम् की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है, जहाँ संस्कृत, वेद, धर्मग्रंथों एवं नैतिक शिक्षा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा।

मानव उत्थान के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों आवश्यक हैं। इसी भावना से माँ भारती मेडिकल कॉलेज की स्थापना का संकल्प लिया गया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा मिल सके और वे राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित चिकित्सक बन सकें।

गौमाता संरक्षण हमारे प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। एक आधुनिक एवं सर्वश्रेष्ठ गौशाला के निर्माण द्वारा गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संतुलन, जैविक कृषि एवं राष्ट्रमाता के रूप में गौ की प्रतिष्ठा का संकल्प पूर्ण हो सके।

फाउंडेशन निर्धन कन्याओं के निःशुल्क विवाह, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता तथा समाज में समरसता स्थापित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। हमारा विश्वास है कि हर मानव को मानव के रूप में देखना और प्रेम की डोरी में जोड़ना ही सच्ची मानवता है।

“हम सब मानव हैं — आखिर भेद क्यों?”

Our Mission

भारतीय संस्कृति, शिक्षा और सेवा के माध्यम से मानवता का समग्र विकास करना।

Our Vision

एक ऐसा भारत जहाँ संस्कारयुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ संरक्षण और सामाजिक समरसता के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।

Featured Campaigns

संस्कृति संरक्षण गुरुकुल निर्माण अभियान
Started On: 15/2/2026

संस्कृति संरक्षण गुरुकुल निर्माण अभियान

इस अभियान का उद्देश्य 5-स्टार गुरुकुल के निर्माण हेतु भूमि, भवन, पुस्तकालय एवं छात्रावास की स्थापना करना है। आपका सहयोग आने वाली पीढ़ियों को संस्कारित और राष्ट्रभक्त बनाने में सहायक होगा।

Goal

₹24,99,99,997

Raised

₹0

गौमाता संरक्षण एवं नील सरोवर निर्माण अभियान
Started On: 15/2/2026

गौमाता संरक्षण एवं नील सरोवर निर्माण अभियान

भारत की सर्वश्रेष्ठ गौशाला एवं नील सरोवर निर्माण हेतु यह अभियान समर्पित है। गौमाता की रक्षा और जैविक पर्यावरण संतुलन के लिए आपका सहयोग आवश्यक है।

Goal

₹15,00,00,000

Raised

₹0

मेडिकल कॉलेज सहयोग अभियान
Started On: 15/2/2026

मेडिकल कॉलेज सहयोग अभियान

गरीब एवं प्रतिभाशाली छात्रों को चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने हेतु मेडिकल कॉलेज के निर्माण में सहयोग दें। आपका योगदान भविष्य के डॉक्टरों को तैयार करेगा।

Goal

₹49,99,99,999

Raised

₹0

What We Do

Our Projects

श्री राम संस्कृति गुरुकुलम्
01
Education / Cultural Preservation

श्री राम संस्कृति गुरुकुलम्

भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा एवं वैदिक शिक्षा के संरक्षण हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त 5-स्टार गुरुकुल की स्थापना।

श्री राम संस्कृति गुरुकुलम् का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और वैदिक ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करना है। यह गुरुकुल सभी जाति एवं वर्ग के विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा। यहाँ विद्यार्थियों को: संस्कृत शिक्षा वेद, उपनिषद, धर्मग्रंथों का अध्ययन नैतिक एवं संस्कार शिक्षा आधुनिक विषयों के साथ संतुलित शिक्षा प्रदान की जाएगी। गुरुकुल का लक्ष्य है ऐसे युवाओं का निर्माण जो संस्कृति, राष्ट्र और मानवता के रक्षक बन सकें।
माँ भारती मेडिकल कॉलेज
02
Healthcare / Education

माँ भारती मेडिकल कॉलेज

गरीब एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए उच्च स्तरीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना।

माँ भारती मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान करना है। अक्सर प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों के अभाव में: मेडिकल शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते या विदेश जाकर बसने को मजबूर हो जाते हैं यह संस्थान: किफायती एवं सहयोगात्मक मेडिकल शिक्षा पढ़ाई के बाद देश में ही रोजगार अवसर ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा। यह कॉलेज राष्ट्र सेवा के भाव से डॉक्टर तैयार करेगा।
श्री राम गौ-राष्ट्र गौशाला एवं नील सरोवर
03
Animal Welfare / Rural Development

श्री राम गौ-राष्ट्र गौशाला एवं नील सरोवर

भारत की सर्वश्रेष्ठ 5-स्टार गौशाला का निर्माण एवं 25 बीघा में नील सरोवर की स्थापना।

गौमाता संरक्षण फाउंडेशन का प्रमुख संकल्प है। इस परियोजना के अंतर्गत: 100 एकड़ में आधुनिक गौशाला 25 बीघा में नील सरोवर गौमाता के लिए स्वच्छ जल, चारा एवं चिकित्सा सुविधा जैविक खेती एवं गौ आधारित उत्पाद का विकास किया जाएगा। यह परियोजना गौमाता को राष्ट्रमाता के रूप में स्थापित करने के संकल्प को साकार करेगी।