Our Projects
Explore the initiatives we've undertaken to create sustainable impact. From local community building to larger-scale development.
What We Do
Our Projects

01
Education / Cultural Preservation
श्री राम संस्कृति गुरुकुलम्
भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा एवं वैदिक शिक्षा के संरक्षण हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त 5-स्टार गुरुकुल की स्थापना।
श्री राम संस्कृति गुरुकुलम् का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और वैदिक ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करना है। यह गुरुकुल सभी जाति एवं वर्ग के विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा।
यहाँ विद्यार्थियों को:
संस्कृत शिक्षा
वेद, उपनिषद, धर्मग्रंथों का अध्ययन
नैतिक एवं संस्कार शिक्षा
आधुनिक विषयों के साथ संतुलित शिक्षा
प्रदान की जाएगी।
गुरुकुल का लक्ष्य है ऐसे युवाओं का निर्माण जो संस्कृति, राष्ट्र और मानवता के रक्षक बन सकें।

02
Healthcare / Education
माँ भारती मेडिकल कॉलेज
गरीब एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए उच्च स्तरीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना।
माँ भारती मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान करना है।
अक्सर प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों के अभाव में:
मेडिकल शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते
या विदेश जाकर बसने को मजबूर हो जाते हैं
यह संस्थान:
किफायती एवं सहयोगात्मक मेडिकल शिक्षा
पढ़ाई के बाद देश में ही रोजगार अवसर
ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा
उपलब्ध कराएगा।
यह कॉलेज राष्ट्र सेवा के भाव से डॉक्टर तैयार करेगा।

03
Animal Welfare / Rural Development
श्री राम गौ-राष्ट्र गौशाला एवं नील सरोवर
भारत की सर्वश्रेष्ठ 5-स्टार गौशाला का निर्माण एवं 25 बीघा में नील सरोवर की स्थापना।
गौमाता संरक्षण फाउंडेशन का प्रमुख संकल्प है।
इस परियोजना के अंतर्गत:
100 एकड़ में आधुनिक गौशाला
25 बीघा में नील सरोवर
गौमाता के लिए स्वच्छ जल, चारा एवं चिकित्सा सुविधा
जैविक खेती एवं गौ आधारित उत्पाद
का विकास किया जाएगा।
यह परियोजना गौमाता को राष्ट्रमाता के रूप में स्थापित करने के संकल्प को साकार करेगी।