About Our NGO

Discover our mission, the team behind our work, and the impact we've made together.

हमारे बारे में

धर्म, शिक्षा और मानवता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण

About Us

संस्कृति • शिक्षा • सेवा

गुरुकुल | मेडिकल कॉलेज | गौशाला | मानव उत्थान

श्री राम लला सरकार जन सेवा फाउंडेशन भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं मानव उत्थान के लिए समर्पित एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है। हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि संस्कारित समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है।

संस्था का महा-संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी संस्कृति, अपनी जड़ों और सनातन मूल्यों को जाने, समझे और उन्हें जीवन में धारण करे। इसी उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से युक्त गुरुकुलम् की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है, जहाँ संस्कृत, वेद, धर्मग्रंथों एवं नैतिक शिक्षा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा।

मानव उत्थान के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों आवश्यक हैं। इसी भावना से माँ भारती मेडिकल कॉलेज की स्थापना का संकल्प लिया गया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा मिल सके और वे राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित चिकित्सक बन सकें।

गौमाता संरक्षण हमारे प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। एक आधुनिक एवं सर्वश्रेष्ठ गौशाला के निर्माण द्वारा गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संतुलन, जैविक कृषि एवं राष्ट्रमाता के रूप में गौ की प्रतिष्ठा का संकल्प पूर्ण हो सके।

फाउंडेशन निर्धन कन्याओं के निःशुल्क विवाह, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता तथा समाज में समरसता स्थापित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। हमारा विश्वास है कि हर मानव को मानव के रूप में देखना और प्रेम की डोरी में जोड़ना ही सच्ची मानवता है।

“हम सब मानव हैं — आखिर भेद क्यों?”

Our Mission

भारतीय संस्कृति, शिक्षा और सेवा के माध्यम से मानवता का समग्र विकास करना।

Our Vision

एक ऐसा भारत जहाँ संस्कारयुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ संरक्षण और सामाजिक समरसता के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।